पूर्व भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम गर्ग का निधन

By स्वाति सिंह | Updated: July 21, 2019 10:26 IST2019-07-21T08:43:20+5:302019-07-21T10:26:10+5:30

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की चुनावी रणनीति बनाने से लेकर चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए जिन भाजपा के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनमें मांगे राम गर्ग भी शामिल थे। 

Former BJP Delhi state president Mange Ram Garg passes away | पूर्व भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम गर्ग का निधन

उत्तरी दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

Highlightsरविवार की सुबह 7: 30 बजे दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक मांगेराम गर्ग ने अंतिम सांस ली।वह काफी समय से बीमार थे।

दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक मांगेराम गर्ग का रविवार सुबह 7:30 बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार थे। उत्तरी दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सबसे पहले 2003 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर मांगे राम विधायक बने थे।

रविवार की सुबह 7: 30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मांगेराम गर्ग के संकल्प अनुसार उन्होंने अपनी देह दान "दधीचि देह दान समिति" के माध्यम से कर रखा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से उनका पार्थिव  शरीर देह दान के लिए 1:00 बजे हॉस्पिटल के लिए  ले जाया जाएगा।

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की चुनावी रणनीति बनाने से लेकर चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए जिन भाजपा के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनमें मांगे राम गर्ग भी शामिल थे। 

Web Title: Former BJP Delhi state president Mange Ram Garg passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे