लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू में पूर्व भाजपा पार्षद की हत्या

By भाषा | Updated: June 24, 2021 17:18 IST

Open in App

बेंगलुरु, 24 जून वृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की एक पूर्व भाजपा पार्षद की बृहस्पतिवार को यहां कॉटनपेट में उनके घर के सामने हत्या कर दी गयी।

पुलिस ने बताया कि हमले के बाद पूर्व घायल भाजपा पार्षद रेखा कादिरेश (46) को केंपे गौड़ा आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण पिछली कोई दुश्मनी होने का संदेह है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस मुरुगन ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे रेखा फुड किट बांट रही थीं, उसी दौरान दो मोटरसाइकिलों से कुछ युवक आये और उन्होंने उनपर धारदार हथियार से वार किया।

मुरुगन ने कहा, ‘‘ हमारी जांच चल रही है। शीघ्र ही हम अपराधियों को गिरफ्तार कर लेंगे। ’’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व पार्षद के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों का मुंह दूसरी दिशा में कर दिया गया था ताकि वहां होने वाली किसी घटना को कैमरे में कैद नहीं किया जा सके।

रेखा के पति कादिरेश की सात फरवरी 2018 को दो युवकों ने हत्या कर दी थी। कादिरेश के हमलावरों ने बाद में यहां की एक अदालत में आत्मसमर्पण किया था। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार रेखा ने 2015-20 के दौरान एक बार चलवाडिपल्या वार्ड का प्रतिनिधित्व किया था।

आज की घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमलपंत से बातचीत की है।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले उनके पति की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गयी थी (अब उनकी की गयी)। हम कड़ी कार्रवाई करेंगे और 24 घंटे के अंदर हत्यारों को गिरफ्तार करेंगे। ’’

इस घटना से भाजपा नेता और पूर्व पार्षद एन आर रमेश के इस आरोप से राजनीतिक रंग ले लिया है कि चामराजपेट विधानसभा क्षेत्र में कोई भी सुरक्षित नहीं है , जहां का प्रतिनिधित्व कांग्रेस विधायक बी जेड जमीर अहमद खान करते हैं।

रमेश ने कहा, ‘‘ मैं विस्तार में नहीं जाऊंगा। ’’ उन्होंने कहा कि पार्टी ने रेखा को आगामी बीबीएमपी चुनाव में फिर उतारने का फैसला किया था।

रमेश के आरोप पर खान ने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि ऐसे आरोप लगाये गये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ यह भाजपा सरकार की विफलता है जो इस हत्या को रोक नहीं पायी। मृतका मेरी बहन जैसी थी। भले ही वह भिन्न राजनीतिक दल की रही हों लेकिन हम परिवार की तरह थे क्योंकि हम अपने निर्वाचनक्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos