लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सुभाष सिंह का निधन, हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था

By अनिल शर्मा | Updated: August 16, 2022 09:01 IST

सुभाष सिंह 2015 में गोपालगंज से बिहार विधान सभा के निर्वाचित सदस्य थे। वे पिछली नीतीश सरकार में सहकारिता मंत्री थे। लंबे समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देसुभाष सिंह 2015 में गोपालगंज से बिहार विधान सभा के निर्वाचित सदस्य थे।बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट कर भाजपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सुभाष सिंह का मंगलवार सुबह एम्स दिल्ली में निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने की है।

भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने एक ट्वीट में लिखा,  ''बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं गोपालगंज से विधायक सुभाष सिंह जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि।'' प्रसाद ने आगे लिखा-  ''ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उनका निधन बिहार की राजनीति और भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। शांति।"

सुशील मोदी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा कि गोपालगंज विधायक एवं पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का देर रात एम्स नई दिल्ली में निधन हो गया। उनका हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। हम सभी लोग अत्यंत दुखी हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। 

गौरतलब है कि  सुभाष सिंह 2015 में गोपालगंज से बिहार विधान सभा के निर्वाचित सदस्य थे। सुभाष सिंह चार बार गोपालगंज से विधायक रह चुके हैं। वे पिछली नीतीश सरकार में सहकारिता मंत्री थे। लंबे समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। सोमवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर पटना से हवाई जहाज से दिल्ली ले जाया गया था। वे किडनी ट्रांसप्लांट के बाद बीमार चल रहे थे।

टॅग्स :बिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया