बिहार के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सुभाष सिंह का निधन, हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था
By अनिल शर्मा | Updated: August 16, 2022 09:01 IST2022-08-16T08:49:20+5:302022-08-16T09:01:57+5:30
सुभाष सिंह 2015 में गोपालगंज से बिहार विधान सभा के निर्वाचित सदस्य थे। वे पिछली नीतीश सरकार में सहकारिता मंत्री थे। लंबे समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था।

बिहार के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सुभाष सिंह का निधन, हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था
नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सुभाष सिंह का मंगलवार सुबह एम्स दिल्ली में निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने की है।
भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने एक ट्वीट में लिखा, ''बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं गोपालगंज से विधायक सुभाष सिंह जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि।'' प्रसाद ने आगे लिखा- ''ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उनका निधन बिहार की राजनीति और भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। शांति।"
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं गोपालगंज से विधायक श्री सुभाष सिंह जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
— Tarkishore Prasad (@tarkishorepd) August 16, 2022
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व उनके शोकसंतप्त परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
उनका निधन बिहार की राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।
ॐ शांति। pic.twitter.com/nloUUVcxGp
सुशील मोदी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा कि गोपालगंज विधायक एवं पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का देर रात एम्स नई दिल्ली में निधन हो गया। उनका हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। हम सभी लोग अत्यंत दुखी हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
गौरतलब है कि सुभाष सिंह 2015 में गोपालगंज से बिहार विधान सभा के निर्वाचित सदस्य थे। सुभाष सिंह चार बार गोपालगंज से विधायक रह चुके हैं। वे पिछली नीतीश सरकार में सहकारिता मंत्री थे। लंबे समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। सोमवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर पटना से हवाई जहाज से दिल्ली ले जाया गया था। वे किडनी ट्रांसप्लांट के बाद बीमार चल रहे थे।