बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- अपना एक ही बेटा को भी नहीं संभाल पाए

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2024 18:04 IST2024-05-30T18:04:57+5:302024-05-30T18:04:57+5:30

राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि हमने अपने परिवार के साथ-साथ राज्य को भी चलाया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम देश भी चला सकते हैं, इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी बच्चे अच्छा कर रहे हैं।

Former Bihar CM Rabri Devi took a dig at CM Nitish Kumar, saying he could not even handle his one son | बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- अपना एक ही बेटा को भी नहीं संभाल पाए

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- अपना एक ही बेटा को भी नहीं संभाल पाए

Highlightsराबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान पर पलटवार कियाराबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान पर पलटवार किया हैउन्होंने कहा, नीतीश कुमार का एक ही बेटा है, उसको भी वह संभाल नहीं पाए

पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें नीतीश कुमार उनके नौ बच्चों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार का एक ही बेटा है। उसको भी वह संभाल नहीं पाए, हमारे बच्चे तो अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चुनाव प्रचार के दौरान गाली-गलौज कर रहे हैं। उन्हें इस बात से भी दिक्कत है कि हमारे 9 बच्चे हैं। इसमें उनका क्या बिगड़ता है? 

राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि हमने अपने परिवार के साथ-साथ राज्य को भी चलाया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम देश भी चला सकते हैं, इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी बच्चे अच्छा कर रहे हैं। लेकिन नीतीश का एक बेटा है, जिसे वो संभाल नहीं सकते हैं। पहले अपना देख लें तब दूसरे की बात करें। 

जब राबड़ी देवी से यह सवाल किया गया कि पीएम मोदी यह कह रहे हैं कि चुनाव के बाद हेलीकॉप्टर पर घूमने वाले को जेल जाना होगा तो उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की धमकी और गिदड भभकी से हम डरने वाले नहीं है। उनको जो बोलना है बोलते रहें, हम लोग उनकी बातों पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। मामला कोर्ट में है, कोर्ट से जो फैसला आएगा, वह देखा जाएगा। हम लोग किसी के कहने या धमकी देने से डरने वाले लोग नहीं हैं। 

राजद किसी से डरने वाली पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव का मुद्दा रोजगार, विकास, महंगाई और किसानों की आय बढ़ाना है। हम सभी लोगों के लिए काम कर रहे हैं। राज्य में अब लोगों को तेजस्वी यादव पर भरोसा हो रहा है। तेजस्वी यादव जिस तरह से 17 महीने में लोगों को नौकरियां दी है, अब बेरोजगार हमारे साथ हैं और हमारी बातों पर भरोसा कर रहे हैं। 

वहीं, भाजपा की तरफ से 400 पार के दावों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह लोग 400 तो पार नहीं पर कर पाएंगे, लेकिन इंडी एलायंस इस बार 300 पार सीट जरूर हासिल करेगी। अब बिहार की जनता किसी से डरने वाली नहीं है। हम सबका साथ, सबका विकास करने वाले लोग हैं। देश की जनता को हमारे ऊपर भरोसा है और उनका साथ भी हम लोगों को मिल रहा है।

Web Title: Former Bihar CM Rabri Devi took a dig at CM Nitish Kumar, saying he could not even handle his one son

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे