लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- हमको हमेशा अपनी मजबूरी में इस्तेमाल किया

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2023 15:15 IST

बिहार के पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार की समझदारी एकदम खत्म हो गई है। उन्होंने हमको हमेशा अपनी मजबूरी में इस्तेमाल किया। 

Open in App
ठळक मुद्देमांझी ने कहा है कि अब राजद और जदयू के बीच खटपट ज्यादा बढ़ गई है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश ने उन्हें कच्चा चारा समझकर मुख्यमंत्री बनाया थापूर्व सीएम ने कहा, नीतीश कुमार की समझदारी एकदम खत्म हो गई है

पटना: एनडीए की बैठक में भाग लेने के बाद दिल्ली से पटना पहुंचे हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि अब राजद और जदयू के बीच खटपट ज्यादा बढ़ गई है। मनमुटाव पहले से था, लेकिन अब लगाता है ज्यादा बढ़ गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश ने उन्हें कच्चा चारा समझकर मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने सोचा था कि वो जैसा कहेंगे वैसा होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार की समझदारी एकदम खत्म हो गई है। उन्होंने हमको हमेशा अपनी मजबूरी में इस्तेमाल किया। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा था कि अच्छा हुआ था कि हमने मांझी जी को पहले ही पार्टी से हटा दिया था। नहीं तो सभी बैठक की बात वह उधर भाजपा को बताते। 

इसको लेकर जीतन राम मांझी ने कहा कि वह अब तर्क विहीन हो गए हैं। अगर हम उनके पार्टी में चले गए होते तो इधर-उधर की बात तो और भी ज्यादा हम करते। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। उन्होंने हमें मुख्यमंत्री वैसे समय में बनाया जिस समय उन्हें इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया जा रहा था। 

राज्य के पूर्व सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा था कि एनडीए की जो 38 दलों की बैठक हुई है। उसकी कोई पहचान नहीं है। उसको लेकर भी जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार बस सत्ता के लोभी हैं। वह सत्ता की बात करना चाहते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी सत्ता की बात नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा, इनकी सोच है कि हम सब लोग मिलाकर आगे बढ़ें। हम जब यहां सरकार के साथ थे और किसी भी समस्या के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलना चाहते थे तो वह मिलते भी नहीं थे। और यह आदेश दिया जाता था कि विजय चौधरी से मिल लीजिए। दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री होने के बाद भी नरेंद्र मोदी लोगों से डायरेक्ट मिलते हैं। 

मांझी ने कहा कि देखिए किसी धर्म, देश के नाम पर पार्टी का नामकरण नहीं होना चाहिए। इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद इसको विशेष रूप से चुनाव आयोग देखेगा कि इस पर क्या करना है?

टॅग्स :जीतन राम मांझीनीतीश कुमारबिहारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी