लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजद पर लगाया 2005 के पहले वाली स्थिति पैदा करने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2024 16:43 IST

जीतन राम मांझी ने कहा कि सरकार ने बिहार के गरीबों को जो तीन डिसमिल जमीनें दी हैं, उसका रसीद तो गरीब तबके के लोगों के नाम से कटता है, लेकिन उसपर कब्जा राजद के लोगों ने कर रखा है। 

Open in App
ठळक मुद्देमांझी ने राजद पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे बिहार में सैकड़ों एकड़ जमीन को राजद से जुड़े लोगों ने कब्जा कर रखा हैउन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि संगती बहुत ही महत्वपूर्ण चीज होती हैआगे कहा, गलत लोगों के साथ हम रहेंगे तो जरूर कहीं न कहीं हमारी मानसिकता में भी गड़बड़ी आ जाएगी

पटना:बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजद पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे बिहार में सैकड़ों एकड़ जमीन को राजद से जुड़े लोगों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिहार के गरीबों को जो तीन डिसमिल जमीनें दी हैं, उसका रसीद तो गरीब तबके के लोगों के नाम से कटता है, लेकिन उसपर कब्जा राजद के लोगों ने कर रखा है। 

उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि संगती बहुत ही महत्वपूर्ण चीज होती है। गलत लोगों के साथ हम रहेंगे तो जरूर कहीं न कहीं हमारी मानसिकता में भी गड़बड़ी आ जाएगी। जिस तरह से तेजस्वी यादव और उनके साथी लोग हैं और बिहार में 2005 के पहले वाली स्थिति पैदा कर रहे थे, जिसकी चर्चा खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के सामने कई बार की थी। 

मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास दिलाया था कि वे बिहार में 2005 के पहले वाली स्थिति कभी नहीं आने देंगे और इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं कि बिहार में वह स्थिति नहीं आए इसके लिए उन्होंने पाला बदला है और एनडीए के साथ आए हैं। हमें समाजवादी विचार के लोगों पर तरस आती है। इन्होंने कभी नहीं कहा कि जमीन का कितना पट्टा दिया गया है और जो लोग सैकड़ों एकड़ जमीन की रशीद कटाकर बैठे हुए हैं, वे जमीनें किसके कब्जे में हैं यह बताने का काम इन लोगो ने नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहना चाहते हैं कि उन्होंने कई लाख एकड़ जमीन को बांटने का काम किया है। गरीबों को पर्चा मिला है और वे रसीद भी कटा रहे हैं, लेकिन उसपर कब्जा गरीबों का नहीं है। मांझी ने सदन में दावा किया कि चाहे तीन डिसमिल जमीन का मामला हो या एक एकड़ जमीन का मामला हो सौ में नब्बे फीसदी जमीन राजद के लोगों के कब्जे में है।

टॅग्स :जीतन राम मांझीतेजस्वी यादवबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया