लाइव न्यूज़ :

बिहार-झारखंड के पूर्व राज्यपाल रामा जोइस का निधन

By भाषा | Updated: February 16, 2021 11:11 IST

Open in App

बेंगलुरु, 16 फरवरी बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा के पूर्व सदस्य 88 वर्षीय जोइस उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

वह पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके थे।

उनका जन्म 27 जुलाई 1932 को शिमोगा में हुआ था। जोइस ने बीए किया था और कानून की डिग्री ली थी।

वह शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उनके निधन पर दुख जताया है।

उन्होंने ट्वीट किया, " सेवानिवृत्त न्यायाधीश रामा जोइस के निधन से बेहद दुखी हूं। उन्होंने राज्यपाल के तौर पर सेवाएं दी थीं और राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को इस क्षति को सहने की शक्ति दें। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति। "

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने कहा, " न्यायमूर्ति एम रामा जोइस का निधन हो गया है। उनका देहांत आज सुबह साढ़े सात बजे हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

उदुपी चिकमगलूर की सांसद शोभा करंदलाजे ने भी उनके निधन पर दुख जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव