प.बंगाल के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री सुदर्शन रॉय चौधरी का निधन
By भाषा | Updated: August 1, 2021 01:21 IST2021-08-01T01:21:21+5:302021-08-01T01:21:21+5:30

प.बंगाल के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री सुदर्शन रॉय चौधरी का निधन
उत्तरपाड़ा, (पश्चिम बंगाल), 31 जुलाई पश्चिम बंगाल के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं माकपा के वरिष्ठ नेता सुदर्शन रॉय चौधरी का शनिवार रात दिल का दौरा पड़ने से हुगली जिले के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।
पार्टी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘वरिष्ठ नेता कुछ समय से बीमार थे और शनिवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें रात करीब 8:20 बजे मृत घोषित कर दिया गया।’’
पार्टी के पूर्व सांसद मोहम्मद सलीम ने दुख जताया और इसे व्यक्तिगत क्षति करार दिया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।