लाइव न्यूज़ :

बीएआरसी के पूर्व सीईओ दासगुप्ता की हालत स्थिर : मुंबई पुलिस ने अदालत को बताया

By भाषा | Updated: January 25, 2021 15:21 IST

Open in App

मुंबई, 25 जनवरी मुंबई पुलिस ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि कथित टीआरपी घोटाला मामले में गिरफ्तार ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थो दासगुप्ता की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।

पुलिस के वकील दीपक ठाकरे ने न्यायमूर्ति पी. डी. नाइक की पीठ को बताया कि नवी मुंबई स्थित तालोजा जेल में बंद दासगुप्ता को सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

अदालत दासगुप्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

दासगुप्ता के वकील शारदुल सिंह ने अदालत से उन्हें जमानत देने का अनुरोध करते हुए कहा कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार भले ही उनका स्वास्थ्य स्थिर दिख रहा है, लेकिन उन्हें एक बीमारी है जिसमें वह बार-बार बेहोश हो जाते हैं।

सिंह ने यह भी कहा कि मामले के अन्य सभी आरोपियों को जमानत पर जेल से छोड़ा जा चुका है।

इसपर पीठ ने सवाल किया कि मामले में मुख्य आरोपी कौन है।

सिंह ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक का नाम लेकर जवाब दिया, ‘अर्नब गोस्वामी।’’

उन्होंने अदालत से यह भी कहा कि इस मामले में आरोपपत्र पहले ही दाखिल किया जा चुका है।

मुंबई की सत्र अदालत ने 19 जनवरी को दासगुप्ता की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

न्यायमूर्ति नाइक ने दलीलें सुनने के बाद जमानत आग्रह पर अगली सुनवाई के लिए दो फरवरी की तारीख तय करते हुए वकीलों से कहा कि तब तक वे आरोपपत्र की प्रति और निचली अदालत के आदेश की प्रति उसे सौंपें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया