लाइव न्यूज़ :

पूर्व बैंकर और आप नेता मीरा सान्‍याल का 57 साल की उम्र में निधन

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 11, 2019 23:36 IST

मीरा सान्‍याल का जन्म केरल के कोच्चि शहर में हुआ था। 'द बिग रिवर्स: हाऊ डिमोनेटाइजेशन नॉक्‍ड इंडिया आउट' नाम से मीरा सान्‍याल ने एक किताब भी लिखी थी। मीरा सान्‍याल 2014 के लोकसभा चुनावों में मुंबई दक्षिण सीट से उतरी थीं। बतौर अर्थशास्‍त्री मीरा देश की जानी-मानी हस्तियों में से एक थी।

Open in App

पूर्व बैंकर और आम आदमी पार्टी(आप) की नेता मीरा सान्‍याल का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक वह कुछ दिनों से बीमार थी। आम आदमी पार्टी(आप) के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की सूचना दी गई है। मीरा 57 साल की थी। मीरा  रॉयल बैंक ऑफ स्‍कॉटलैंड(आरबीएस) की प्रमुख रही थीं। 

मीरा सान्‍याल साउथ इंडियन थी। उनका जन्म केरल के कोच्चि शहर में हुआ था। 'द बिग रिवर्स: हाऊ डिमोनेटाइजेशन नॉक्‍ड इंडिया आउट' नाम से मीरा सान्‍याल ने एक किताब भी लिखी थी। आप ने ट्वीट किया, आकस्मिक निधन से हम सभी अत्यंत दुखी हैं ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।मीरा सान्‍याल 2014 के लोकसभा चुनावों में मुंबई दक्षिण सीट से उतरी थीं। बतौर अर्थशास्‍त्री मीरा देश की जानी-मानी हस्तियों में से एक थी। मीरा 30 साल तक बैंकिंग सेक्‍टर में रहने के बाद वह साल 2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़ी थी। मीरा सान्‍याल 2014 के लोकसभा चुनावों में मुंबई दक्षिण सीट से उतरी थीं लेकिन जीत नहीं पाई थी। मीरा के निधन पर आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल,  डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया जैसे नेताओं ने शोक जताया है। 

राजनीति में उतरकर सभी को अचंभे में डालने से पहले 30 साल के अपने बैंकिंग करियर के दौरान सान्याल एबीएन अमरो फोर एशिया में कोरपोरेट वित्त की प्रमुख और मुख्य परिचालन अधिकारी भी रहीं। 

आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट करके उनके निधन की पुष्टि की और कहा कि देश ने एक ‘‘तीक्ष्ण आर्थिक प्रतिभा और उदार आत्मा को खो दिया है।’’ 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आप हमेशा हमारे हृदय में रहेंगी।’’ 

 

मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘यह (उनके निधन का समाचार सुनकर) बहुत दुख हुआ। व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं...।’’

टॅग्स :आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया