लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट भारत के पांच दिवसीय दौरे पर

By भाषा | Updated: August 2, 2021 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने और व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) पर भारतीय नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए सोमवार से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।

एबॉट भारत के वास्ते ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के विशेष व्यापार दूत के रूप में भारत का दौरा कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल एओ ने कहा, ‘‘एबॉट दो से छह अगस्त तक भारत में है और द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भारतीय मंत्रियों, व्यापारियों के साथ बैठक करने के लिए उत्सुक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विशेष रूप से, एबॉट भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते पर चर्चा के लिए उत्सुक हैं, जो भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई लोगों के पारस्परिक लाभ के वास्ते हमारे आर्थिक संबंधों को और मजबूत करेगा।’’

उच्चायुक्त ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ अपने व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक संबंधों को ‘‘अगले स्तर’’ पर ले जाने का इच्छुक है। उन्होंने कहा, ‘‘द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ने से कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक सुधार में मदद मिलेगी, और सुरक्षित तथा लचीली आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण होगा।’’

उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया-भारत द्विपक्षीय संबंध ‘‘ऐतिहासिक मुकाम’’ पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘2020 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने हमारे संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया। हम अपने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा