पूर्व एथलीट हरमिंदर सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए
By भाषा | Updated: April 12, 2021 22:37 IST2021-04-12T22:37:20+5:302021-04-12T22:37:20+5:30

पूर्व एथलीट हरमिंदर सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए
चंडीगढ़, 12 अप्रैल पूर्व एथलीट और 2010 राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता हरमिंदर सिंह सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पार्टी के विधायक और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह मौजूद थे।
हरमिंदर ने 2010 राष्ट्रमंडल खेल में 20 किलोमीटर पैदल रेस में पदक जीता था।
इसके अलावा पंजाब सिविल सेवा के पूर्व अधिकारी राकेश कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता बलजिंदर सिंह ढिल्लों भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।