120 दिन बाद चुनाव?, कांग्रेस असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष बोरा ने दिया इस्तीफा, मल्लिकार्जुन खरगे को त्यागपत्र भेजा, बीजेपी में हो सकते शामिल?
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 16, 2026 15:00 IST2026-02-16T11:36:34+5:302026-02-16T15:00:54+5:30
Breaking News Today: कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

file photo
नई दिल्लीः असम विधानसभा चुनाव 120 दिन के बाद होने वाला है। इस बीच पूर्वोत्तर राज्य असम में राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से सोमवार को बताया कि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बोरा असम में कांग्रेस का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। पार्टी नेतृत्व को अपने इस फैसले से अवगत करा दिया है, हालांकि उनके इस्तीफे के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि सितंबर 2024 को तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में लौटे थे। पूर्व राज्य कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद बोरा ने अप्रैल 2022 में कांग्रेस छोड़ दी थी। 1 सितंबर को तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। ऐसी संभावना है कि बीजेपी में शामिल हो सकते हैं?
VIDEO | Former Assam Congress chief Bhupen Borah resigns from Congress ahead of the Assembly polls in Assam.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 16, 2026
He says, "I sent my resignation to the Congress High Command at 8 am this morning and explained in detail why I was compelled to take this stand. This is not a personal… pic.twitter.com/aXRVvRAjIC
उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस आगामी राजनीतिक मुकाबलों से पहले पूर्वोत्तर में अपनी रणनीति को नए सिरे से तैयार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, बोरा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। खरगे को लिखे पत्र में उन्होंने दावा किया है कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है और प्रदेश इकाई में उन्हें उचित स्थान नहीं दिया जा रहा है।