लाइव न्यूज़ :

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की सेहत बिगड़ी

By भाषा | Updated: November 21, 2020 21:56 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 नवम्बर असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के कई अंगों के काम नहीं करने की वजह से उनकी सेहत बिगड़ गई है और सांस लेने में दिक्कत होने के साथ बेहोश हो गये हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोगोई (86) को बेचैनी की शिकायत के बाद गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में दो नवम्बर को भर्ती कराया गया था।

गोगोई के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए जीएमसीएच अस्पताल पहुंचे सरमा ने कहा, ‘‘आज दोपहर के करीब सांस लेने में दिक्कत के कारण उनकी हालत बिगड़ी। इसलिए, डॉक्टरों ने एक इंट्यूबेशन वेंटिलेटर शुरू किया, जो मशीन वेंटिलेशन है।’’

उन्होंने कहा कि गोगोई ‘‘पूरी तरह से बेसुध हैं’’ और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘दवाओं और अन्य साधनों से उनके अंगों को ठीक करने का प्रयास जारी है। डॉक्टर डायलिसिस का भी प्रयास करेंगे। हालांकि, अगले 48-72 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं और हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं।’’

सरमा ने कहा कि दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञों के साथ जीएमसीएच के डॉक्टर लगातार संपर्क में हैं और उन्होंने गोगोई को इस हालत में राज्य के बाहर ले जाने की किसी भी संभावना से इनकार किया है।

तीन बार मुख्यमंत्री रहे गोगोई को कोरोना वायरस से स्वस्थ होने के बाद 25 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

गोगोई 25 अगस्त को कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे और अगले दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह दो महीने तक अस्पताल में रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos