लाइव न्यूज़ :

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया

By भाषा | Updated: November 2, 2020 15:50 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो नवम्बर कोविड-19 से उबरे असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनका इलाज कर रहे एक चिकित्सक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गोगोई को कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद एक सप्ताह पहले ही अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक अभिजीत सरमा ने यहां पत्रकारों को बताया कि 86 वर्षीय गोगोई को रविवार की रात बेचैनी की शिकायत के बाद गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में ले जाया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उनके अमोनिया का स्तर थोड़ा अधिक है लेकिन ऑक्सीजन का स्तर अब सामान्य है।’’

सरमा ने बताया कि गोगोई मानसिक रूप से स्थिर और सचेत है।

जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को क्या इलाज के लिए राज्य के बाहर किसी अस्पताल ले जाया जायेगा तो वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, ‘‘उनकी स्वास्थ्य स्थिति गंभीर है लेकिन उनका ध्यान रखा जा रहा है। अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि उन्हें असम के बाहर ले जाया जाये।’’

गोगोई के स्वास्थ्य की स्थिति पर चिकित्सकों की नौ सदस्यीय समिति निगरानी रख रही है। अगस्त में कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद राज्य सरकार ने यह समिति बनाई थी।

तीन बार मुख्यमंत्री रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को कोरोना वायरस से स्वस्थ होने के बाद 25 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

गोगोई 25 अगस्त को कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे और अगले दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?