लाइव न्यूज़ :

अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन

By भाषा | Updated: January 20, 2021 21:03 IST

Open in App

लखनऊ, 20 जनवरी अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का राजधानी के संजय गांधी स्नातकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 95 साल के थे।

एसजीपीजीआई के निदेशक डॉक्टर आर. के. धीमान ने बताया कि अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद (95) का मंगलवार रात 12 बजकर 10 मिनट पर निधन हो गया ।

उन्होंने बताया कि उन्हें 19 जनवरी को एसजीपीजीआई में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था और उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

धीमान ने बताया कि पूर्व राज्यपाल को एक निजी अस्पताल से यहां लाया गया था। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नही जा सका ।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राजभवन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी प्रसाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने बताया कि पार्टी राज्य मुख्यालय पर एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कांग्रेस प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि माता प्रसाद जौनपुर से लेकर मछली शहर तक के मूल निवासी थे और वह 1980 से 1992 के बीच इस सीट से पांच बार विधायक रहे। प्रसाद वर्ष 1988 से 89 के बीच प्रदेश की तत्कालीन नारायण दत्त तिवारी सरकार में मंत्री भी रहे। वह वर्ष 1993 से 99 के बीच अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह