लाइव न्यूज़ :

अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन

By भाषा | Updated: January 20, 2021 16:36 IST

Open in App

लखनऊ, 20 जनवरी अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का मंगलवार की आधी रात के बाद स्थानीय संजय गांधी स्नातकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान में

निधन हो गया । वह 95 साल के थे ।

संस्थान के के निदेशक डा आर के धीमान ने बताया कि अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद (95) का मंगलवार की रात 12 बजकर 10 मिनट पर निधन हो गया ।

उन्होंने बताया, ‘‘उन्हें 19 जनवरी को एसजीपीजीआई में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था । उनके शरीर के अंगो ने काम करना बंद कर दिया था ।’’

धीमान ने बताया कि पूर्व राज्यपाल को एक निजी अस्पताल से यहां लाया गया था और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नही जा सका ।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राजभवन की तरफ से जारी बयान के मुताबिक राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण