लाइव न्यूज़ :

‘नकद के बदले नौकरी’ घोटाले के आरोपी एपीएससी के पूर्व अध्यक्ष को मिली जमानत

By भाषा | Updated: July 22, 2021 22:41 IST

Open in App

गुवाहाटी, 22 जुलाई करोड़ों रुपये के ‘नकद के बदले नौकरी’ घोटाले में आरोपी और जेल में बंद असम लोकसेवा आयोग (एपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष राकेश पॉल को बृहस्पतिवार को यहां की विशेष अदालत ने जमानत दे दी।

विशेष अदालत के न्यायाधीश दीपक ठाकुरिया ने पॉल को जमानत दी। उन्हें शॉन कुमार वैश्य द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर वर्ष 2016 में राज्य सीआईडी ने गिरफ्तार किया था। वैश्य ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन अध्यक्ष ने प्रशासनिक सेवा की नौकरी देने के एवज में 10 लाख रुपये की मांग की थी।

पॉल को उनके खिलाफ दर्ज चार में से तीन मामलों में जमानत मिल गई है, लेकिन उन्हें चौथे मामले में जमानत मिलने तक जेल में ही रहना होगा। चौथा मामला भांगगढ़ पुलिस थाने में कथित रूप से रिश्वत लेने के आरोप में दर्ज किया गया है।

न्यायाधीश ने जमानत देने के साथ नियमित तौर पर सुनवाई में शामिल होने, कामरूप महानगर क्षेत्र को बिना लिखित अनुमति के नहीं छोड़ने और अदालत के समक्ष पासपोर्ट जमा करने की शर्त भी लगाई है।

गौरतलब है कि पॉल को वर्ष 2013 में एपीएससी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था , लेकिन वर्ष 2016 में कथित तौर पर घोटाले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि राज्य प्रशासनिक सेवा में शामिल होने वाले कई उम्मीदवारों को कथित तौर पर नकद रिश्वत देने के बदले नौकरी मिली। वर्ष 2016 में घोटाले के सामने आने के बाद से अबतक नए भर्ती करीब 70 अधिकारियों को मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा