लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ के पूर्व सांसद प्रोफेसर जमाल ख्‍वाजा का निधन

By भाषा | Updated: December 25, 2020 12:05 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र) 25 दिसंबर अलीगढ़ के पूर्व सांसद प्रोफेसर जमाल ख्‍वाजा (92) का बृ‍हस्‍पतिवार की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। शुक्रवार को पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ख्वाजा द्वितीय लोकसभा के जीवित सदस्‍यों में से एक थे।

ख्‍वाजा 1957 में अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुये थे और 1960 में अफगानिस्‍तान गये भारतीय सांस्‍कृतिक प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख थे। 1962 में सक्रिय राजनीति से दूर होकर उन्‍होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय में अपने शैक्षिक जीवन को पुन: शुरू किया।

इसके पहले 1953 में एएमयू में दर्शन शास्‍त्र विभाग में बतौर शिक्षक उन्‍होंने अपनी शुरुआत की थी। वर्ष 1969 में उन्‍होंने मलेशिया में अन्‍तर्राष्‍ट्रीय इस्‍लामिक सम्‍मेलन में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया। एएमयू में वह 1980 में कला संकाय के संकायाध्‍यक्ष (डीन) भी रहे। इस्‍लामी दर्शन पर एक दर्जन से ज्‍यादा उनकी पुस्‍तकें हैं।

स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षाविदों के परिवार से आने वाले प्रोफेसर जमाल ख्‍वाजा के पिता प्रसिद्ध गाँधीवादी स्‍वतंत्रा संग्राम सेनानी अब्‍दुल मजीद ख्‍वाजा थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता