लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह का निधन

By भाषा | Updated: May 14, 2021 16:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे। उनके परिवार ने इस बारे में बताया।

सिंह के भाई करनैल सिंह ने बताया कि सिंह पिछले 12-13 दिन से राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह जी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।’’

सिसोदिया ने सिंह को एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद किया जिन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली विधानसभा में पूर्व साथी रहे जरनैल सिंह के निधन का समाचार हम सबके लिए दुखद है। 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए लड़ने वाली एक बुलंद आवाज़ हमारे बीच से चली गई। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे।’’

पेशे से पत्रकार रहे सिंह ने 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में 2009 में कांग्रेस नेताओं को क्लीनचिट दिये जाने पर टिप्पणी के विरोध में तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर अपना जूता फेंका था।

इसके कारण सिंह के संगठन ने उन्हें निकाल दिया जिसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी रिवर्स ओसमोसिस की शुरुआत की और 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों के परिवारों के लिए काम जारी रखा।

जब नवगठित आम आदमी पार्टी (आप) ने 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया तो वह पार्टी में शामिल हो गये और पार्टी का सिख चेहरा बन गये।

2014 में पार्टी ने उन्हें पश्चिम दिल्ली से उम्मीदवार बनाया लेकिन भाजपा के प्रवेश सिंह वर्मा से उन्हें शिकस्त मिली।

हालांकि 2015 में उन्होंने राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और तत्कालीन विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा को पराजित किया।

विधायक के तौर पर उनका कार्यकाल बेहद कम समय का रहा। 2015-16 में जब आप पंजाब में खुद को स्थापित करने का प्रयास कर रही थी, तब सिंह को पार्टी के कार्य के लिए पंजाब में नियुक्त किया गया।

2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्हें राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया, जिसमें उनकी हार हुई।

जरनैल सिंह कहा करते थे, ‘‘अरविंद (केजरीवाल) मेरे घर आये थे और उन्होंने मेरी मां से अनुरोध किया था कि मैं बादल के खिलाफ चुनाव लड़ूं।’’

हालांकि चुनाव में हार से पार्टी में उनका कद थोड़ा कम हुआ।

पिछले अगस्त में अपने फेसबुक अकाउंट पर हिंदू देवताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ तस्वीर पोस्ट करने के बाद आप से उन्हें निलंबित कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद उन्होंने यह पोस्ट हटा दिया और दावा किया कि ऑनलाइन क्लास के दौरान उनके बेटे ने गलती से यह तस्वीर पोस्ट कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य