आप के पूर्व विधायक बलदेव सिंह कांग्रेस में शामिल

By भाषा | Updated: December 10, 2021 20:54 IST2021-12-10T20:54:38+5:302021-12-10T20:54:38+5:30

Former AAP MLA Baldev Singh joins Congress | आप के पूर्व विधायक बलदेव सिंह कांग्रेस में शामिल

आप के पूर्व विधायक बलदेव सिंह कांग्रेस में शामिल

मनसा(पंजाब), 10 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक जैतू बलदेव सिंह शुक्रवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उनका पार्टी में स्वागत किया । यह जानकारी एक विज्ञप्ति में दी गई।

उल्लेखनीय है कि बलदेव सिंह ने बृहस्पतिवार को ‘आप’ से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दूसरी बार ‘आप’ को छोड़ा है। बलदेव सिंह को विधानसभा अध्यक्ष ने इस साल अक्टूबर में दलबदल कानून के तहत विधानसभा सदस्य के तौर पर अयोग्य करार दिया था।

बलदेव सिंह और कुछ अन्य ‘आप’ विधायकों ने जुलाई 2018 में नेता प्रतिपक्ष के पद से सुखपाल सिंह खैरा को हटाए जाने के बाद पार्टी नेतृत्व से बगावत कर दी थी। इसके बाद वह खैरा द्वारा गठित पंजाब एक्ता पार्टी में शामिल हो गए थे और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में फरीदकोट से चुनाव लड़ा। लेकिन हार गए। बलदेव सिंह अक्टूबर 2019 में ‘आप’ में लौट आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former AAP MLA Baldev Singh joins Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे