लाइव न्यूज़ :

गोवा में ‘आप’ के पूर्व संयोजक एल्विस गोम्स ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: December 4, 2020 17:19 IST

Open in App

पणजी, चार दिसंबर गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व संयोजक एल्विस गोम्स ने शुक्रवार को यह आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया कि स्थानीय इकाई का नियंत्रण दिल्ली में बैठे लोग करते हैं।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोम्स ने कहा कि दिल्ली की इकाई ने जब गोवा के मामले पर नियंत्रण रखना शुरू किया तो उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का मन बना लिया। उन्होंने कहा कि गोवा इकाई को पिछले कई वर्षों से स्थानीय नेताओं ने मेहनत से खड़ा किया था।

पूर्व नौकरशाह गोम्स राज्य में 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे। उन्होंने कहा कि पार्टी हाल के समय में अपनी विचारधारा से दूर चली गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी गोवा के लोगों के हित के लिए काम नहीं कर रही है और यहां के फैसले दिल्ली में बैठे हुए लोग लेते हैं। उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते हैं कि उन पर दिल्ली से नियंत्रण हो।

उन्होंने कहा कि आप की गोवा इकाई का कोर समूह जो 2022 की चुनाव की तैयारियों में लगा हुआ था, उसे दरकिनार कर दिया गया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे नेताओं द्वारा लिए जा रहे फैसलों के प्रति सतर्क रहें।

गोम्स ने सितंबर में पार्टी के संयोजक पद से यह दावा करते हुए इस्तीफा दे दिया था कि वह राज्य में पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू