लाइव न्यूज़ :

झारखंड में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आदिवासी सलाहकार परिषद का गठन

By भाषा | Updated: June 22, 2021 17:39 IST

Open in App

रांची, 22 जून झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आदिवासी सलाहकार परिषद (टीएसी) का मंगलवार को गठन किया।

झारखंड सरकार ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी कर 19 सदस्यीय टीएसी के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पदेन अध्यक्ष, आदिवासी मामलों के मंत्री चंपई सोरेन परिषद के उपाध्यक्ष होंगे।

परिषद में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, बंधु तिर्की, सीता सोरेन, दीपक बिरूआ, चमरा लिंडा सदस्य के तौर पर शामिल हैं। इसके अलावा, कोचे मुंडा, भूषण तिर्की, सुखराम उरांव, दशरथ गगराई, विकास कुमार मुंडा, नमन विक्सल कोनगाड़ी, राजेश कच्छप, और सोनाराम सिंकू को भी परिषद का सदस्य बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार परिषद में शामिल किये गये सभी सदस्य विधानसभा के सदस्य हैं।

इन सभी सदस्यों के अलावा टीएसी में राज्य सरकार ने दो सदस्यों को मनोनीत किया है, जिनमें पूर्वी सिंहभूम के विश्वनाथ सिंह सरदार और अनगड़ा, रांची के जमल मुंडा भी शामिल हैं।

इससे पूर्व राज्य में कानून के तहत टीएसी का अध्यक्ष राज्य का राज्यपाल होता था लेकिन हाल में राज्य सरकार ने नियमों में बदलाव कर टीएसी का पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री को बना दिया जिसके बाद आज टीएसी का गठन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए