लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिकाकर्ताओं को कानूनी सहायता के लिए सोसाइटी का गठन

By भाषा | Updated: October 10, 2021 13:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय के याचिकाकर्ताओं को मामूली शुल्क पर कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए एक विधिक सहायता सोसाइटी का गठन किया गया है।

सोसाइटी के शासी निकाय के सदस्य अधिवक्ता अनुराग अहलुवालिया ने कहा कि इसका उद्देश्य 60,000 रुपये प्रति माह या 7.5 लाख रुपये प्रति वर्ष आय वर्ग के याचिकाकर्ताओं को दिल्ली उच्च न्यायालय में मामूली शुल्क भुगतान पर कानूनी सहायता प्रदान करना है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल ने पिछले महीने दिल्ली उच्च न्यायालय (मध्यम आय समूह) विधिक सहायता सोसाइटी के कार्यालय का उद्घाटन किया। सोसायटी के शासी निकाय में मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति पटेल और अध्यक्ष, न्यायमूर्ति विपिन सांघी समेत 12 सदस्य शामिल हैं।

सोसायटी के एक बयान में कहा गया है कि इसका उद्देश्य उन याचिकाकर्ताओं को कानूनी सहायता प्रदान करना है जो विधिक सेवा प्राधिकरण कानून, 1987 के तहत कानूनी सहायता के पात्र नहीं हैं, लेकिन उन्हें अपने मामूली साधनों के कारण कानूनी सहायता की आवश्यकता है। सेवाओं में अदालत में पेशी, याचिका तैयार करने, परामर्श लेने की सुविधाएं शामिल हैं। सोसाइटी की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए याचिकाकर्ता को एक निश्चित शुल्क का भुगतान करना होगा जो पूरे मामले के लिए 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक होगा।

देश भर में प्रत्येक उच्च न्यायालय में सोसाइटी के गठन के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार इसका गठन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?