लाइव न्यूज़ :

मेघालय में नए राजनीतिक दल का गठन, ‘इनर लाइन परमिट’ को लेकर सरकार पर प्रहार किया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 22:41 IST

Open in App

शिलांग, 19 नवंबर मेघालय में नए राजनीतिक दल ‘वॉयस ऑफ पीपुल्स पार्टी’ के अध्यक्ष आर्डेन्ट बसाईवमोइत ने शुक्रवार को नेशनल पीपुल्स पार्टी नीत मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस सरकार पर आरोप लगाया कि ‘इनर लाइन परमिट’ (आईएलपी) को लागू करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर वह राज्य के लोगों को ‘‘धोखा’’ दे रही है।

नए क्षेत्रीय दल का औपचारिक तौर पर गठन करने के बाद बसाईवमोइत ने संवाददाताओं से कहा कि आईएलपी लागू करने के लिए प्रस्ताव लाना और जिस कानून से आईएलपी आएगा, दो अलग चीजें हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने दबाव समूहों सहित राज्य के लोगों से पहले ही छल किया है क्योंकि विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव को मैं सही कदम नहीं मानता हूं... जब आईएलपी को लागू करने की बात आती है।’’

नोंगक्रेम के पूर्व विधायक आईएलपी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को राजी करने में कथित विफलता को लेकर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

मेघालय विधानसभा ने दिसंबर 2019 में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से आईएलपी को लागू करने का आग्रह किया था। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पारित होने के बाद यह आग्रह किया गया था जिसके तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के आव्रजकों को नागरिकता मुहैया कराने का प्रावधान है।

बसाईवमोइत ने कहा, ‘‘अगर राज्य सरकार राज्य में आईएलपी लागू करने के लिए वास्तव में गंभीर है तो वह विधानसभा में प्रस्ताव पारित किए बगैर ऐसा कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह