लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में नयी सरकार के गठन से चार दशक से चल रहे संघर्ष पर विराम लगने की उम्मीद: हुर्रियत

By भाषा | Updated: September 9, 2021 20:06 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ सितंबर मीरवायज उमर फारूक की अगुवाई वाले हुर्रियत काफ्रेंस के धड़े ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जतायी कि अफगानिस्तान में नयी सरकार के गठन से उस देश में चार दशक से चल संघर्ष पर पूर्ण विराम लग जाएगा और अनिश्चितता खत्म हो जाएगी।

अमेरिकी सैन्यबलों की वापसी के बाद में तालिबान ने पिछले महीने अफगानिस्तान की सत्ता संभाल ली और उसने सभी महत्वपूर्ण शहरों एवं नगरों पर नियंत्रण कायम कर लिया। उसने 15 अगस्त को काबुल को भी अपने नियंत्रण में ले लिया एवं मंगलवार को मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद के नेतृत्व में अंतरिम सरकार की घोषणा कीं

हुर्रियत ने आशा प्रकट की है कि इस युद्ध प्रभावित देश में नया प्रशासन समावेशी एवं व्यापक आधार वाला होगा। उसने कहा कि यह अवश्य ध्यान में रखा जाना चाहिए कि इस्लाम धर्म मानव समानता एवं अधिकार, आर्थिक निष्पक्षता एवं धार्मिक सहिष्णुता को मौलिक मूल्यों में रूप में समर्थन करने पर पूरी तरह स्पष्ट है।

उसने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘ पिछले एक महीने में अफगानिस्तान में भ्रामक एवं अराजक घटनाक्रम के बाद हुर्रियत को अब आस है कि नयी सरकार के गठन से चार दशक के अनवरत संघर्ष एवं अनिश्चितता पर पूर्ण विराम लगेगा।

हुर्रियत ने कहा कि दो संघर्ष क्षेत्र एक समान नहीं होते हैं और अफगानिस्तान एवं कश्मीर के बीच फर्क सबको मालूम है।

उसने कहा कि लेकिन ‘‘ कश्मीर में हम उस देश के आम लोगों से समानुभूति कर ही सकते हैं क्योंकि वे भी 40 सालों से भयंकर अनिश्चितता में रह रहे थे। ’’

उसने कहा, ‘‘ लंबे समय की अनिश्चितता अपनी कीमत वसूलती ही है और हम आशा करते हैं कि अफगानिस्तान के लोग शीघ्र उससे बाहर आयेंगे। हमें यह भी उम्मीद है कि देश अपने भविष्य के निर्माण एवं अपनी आकांक्षाओं को साकार करने की प्रक्रिया शुरू करेगा एवं सभी क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सदस्य देश उसे अपना सहयोग देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे