लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में प्राकृतिक चिकित्सा विकास बोर्ड का गठन

By भाषा | Updated: March 19, 2021 21:45 IST

Open in App

जयपुर, 19 मार्च राजस्थान सरकार ने प्राकृतिक व योग चिकित्सा का व्यापक प्रचार—प्रसार और नियामक ढांचा तैयार करने के लिए 'राजस्थान राज्य प्राकृतिक चिकित्सा विकास बोर्ड' का गठन कर दिया है।

आयुर्वेद मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि सरकार की मंशा प्राकृतिक और योग चिकित्सा को नए आयाम देने और उसका खोया सम्मान दिलाने की है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के जरिए योग और प्राकृतिक चिकित्सा के संवर्धन और उसे ज्यादा लोकप्रिय बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

आयुर्वेद मंत्री ने बताया कि बोर्ड के द्वारा राजस्थान राज्य प्राकृतिक व योग चिकित्सा का व्यापक प्रचार - प्रसार किया जायेगा साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा व योग के विकास के लिए विधिक व भौतिक सरंचना की स्थापना व संचालन में आवश्यक कार्य किये जा सकेंगे।

डॉ. शर्मा ने कहा कि बोर्ड में प्रतिनियुक्ति पर एक सदस्य सचिव, एक आयुर्वेद या प्राकृतिक चिकित्साधिकारी, एक वरिष्ठ लिपिक,एक कनिष्ठ लिपिक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol Diesel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक अपडेट हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम, बस एक क्लिक से करें चेक

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

पूजा पाठPanchang 20 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज ये चार राशि के लोग बेहद भाग्यशाली, चौतरफा प्राप्त होंगी खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए