लाइव न्यूज़ :

भारत-संयुक्त अरब अमीरात मैत्री समूह के गठन से संसदों के बीच सहयोग और बढ़ेगा : ओम बिरला

By भाषा | Updated: December 25, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि हाल के वर्षो में व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा और संस्कृति के क्षेत्रों में भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच संबंध प्रगाढ़ हुए हैं और दोनों देशों के बीच मैत्री समूह का गठन किया जा रहा है जिससे संसदों के बीच सहयोग और बढ़ेगा।

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, भारत में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अहमद अल्बन्ना से मुलाकात के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने यह बात कही ।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच ऐतिहासिक मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं और यह भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के शाहजादा मोहम्मद बिन जायद के नेतृत्व में और अधिक मजबूत हुए हैं ।

बिरला ने कहा कि 2015 में भारत के प्रधान मंत्री की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा के बाद से दोनों देशों के संबंधों को नया आयाम मिला और प्रधानमंत्री मोदी की जनवरी 2022 में प्रस्तावित यात्रा से ये संबंध और मजबूत होंगे ।

बिरला ने कहा कि जहां भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर "आजादी का अमृत महोत्सव" मना रहा है, वहीं यूएई अपनी स्थापना का "50वां वर्ष" मना रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा और संस्कृति के क्षेत्रों में भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय संबंध गहरे हुए हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ भारत-संयुक्त अरब अमीरात मैत्री समूह का गठन किया जा रहा है जिससे दोनों देशों की संसदों के बीच सहयोग और बढ़ेगा ।’’

उन्होंने कहा कि भारत और यूएई के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी की बातचीत रिकॉर्ड समय में पूरी हुई है और इसके परिणामस्वरूप, महामारी के बाद की अवधि में दोनों देशों में व्यापार और विकास को बढ़ावा मिलेगा ।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि निवेश, ऊर्जा और स्टार्ट अप के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

बिरला ने कहा कि भारत की दुबई एक्सपो में बड़े पैमाने पर भागीदारी से यूएई के साथ आर्थिक सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का पता चलता है । उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान संयुक्त अरब अमीरात में बसे भारतीय समुदाय की सहायता के लिए यूएई को धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल