लाइव न्यूज़ :

सहकारिता मंत्रालय का गठन देश के संघवाद में ‘‘घुसपैठ’’, केरल के राजनीतिक दलों ने कहा

By भाषा | Updated: July 9, 2021 18:32 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, नौ जुलाई केरल में राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को सहकारिता मंत्रालय के गठन को लेकर केंद्र सरकार की जमकर खिंचाई की और इस कदम को ‘देश के संघवाद में घुसपैठ’’ करार दिया।

सहकारिता और पंजीकरण मंत्री वी एन वासवन ने संवाददाताओं से कहा कि यह संविधान के अनुसार राज्य का विषय है और केंद्र सरकार से इस कदम पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘नए सहकारिता मंत्रालय का गठन राज्य सरकारों के अधिकारों का उल्लंघन है।’’ उन्होंने कहा कि यह विषय राज्य सरकार के दायरे में आता है। यह निर्णय राज्य सरकारों के अधिकार में ‘‘घुसपैठ’’ है।

केरल विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला ने कहा कि उनकी पार्टी मंत्रालय के गठन के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाने पर विचार करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह देश के संघवाद को नष्ट करने का एक सचेत प्रयास है। उन्होंने कहा, ‘‘इस पर पूरी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।’’

चेन्नीथला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। राज्य सरकार को इस कदम के खिलाफ खुलकर सामने आना चाहिए। मुख्यमंत्री को भी दखल देना चाहिए।’’

राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ वामपंथी नेता टी एम थॉमस इसाक ने कहा कि यह देश के संघवाद पर एक और हमला है। इसाक ने ट्वीट किया, ‘‘संघवाद पर एक और हमला। सहकारी समितियां संविधान की राज्य सूची में हैं। राज्यों को दरकिनार किया गया और हिंदुत्व सहकारी समितियों को बढ़ावा देने तथा समूचे सहकारिता क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए यह निर्णय हुआ है। नए केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय का नेतृत्व करने के लिए पूर्व में कई विवादास्पद निर्णय कर चुके अमित शाह से बेहतर कोई व्यक्ति नहीं है।’’

गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी के अलावा अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय आवंटित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए