लाइव न्यूज़ :

वन अधिकार कानून: खारिज मामलों की समीक्षा पूरी, संख्या बहुत कम हुई

By भाषा | Updated: June 19, 2019 23:33 IST

उच्चतम न्यायालय ने 13 फरवरी को उन 11.8 लाख ‘‘अवैध वन निवासियों’’ को हटाने का आदेश किया था जिनके भूमि अधिकार के दावों को अधिकारियों ने खारिज किया है।

Open in App

वन अधिकार अधिनियम के तहत भू-स्वामित्व अधिकार के खारिज दावों की समीक्षा के बाद ऐसे मामलों की संख्या में ‘‘बहुत कमी’’ आई है जिसमें आदिवासी और गैर-आदिवासी निवासियों को वन्य भूमि से हटाया जा सकता है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उच्चतम न्यायालय ने 13 फरवरी को उन 11.8 लाख ‘‘अवैध वन निवासियों’’ को हटाने का आदेश किया था जिनके भूमि अधिकार के दावों को अधिकारियों ने खारिज किया है। हालांकि, 28 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय ने इस फैसले पर रोक लगाते हुए राज्यों को दावे खारिज करने में अपनाई गई प्रक्रिया की जानकारी देने वाले हलफनामे दायर करने का निर्देश दिया था।

मार्च में एक बैठक में, आदिवासी मामलों के मंत्रालय ने राज्यों से 19.50 लाख खारिज मामलों की गांव के स्तर पर जांच करने तथा 12 जुलाई तक उच्चतम न्यायालय के सामने हलफनामे दायर करने को कहा था।

मंत्रालय ने कहा था कि राज्यों से मिले आंकड़ों के अनुसार, वन अधिकार कानून, 2006 के तहत करीब 40.50 लाख दावे दायर हुए हैं। करीब 18.50 लाख मामलों में भूमि स्वामित्व अधिकार मंजूर किये गये हैं जबकि 2.50 लाख मामले लंबित हैं। मंत्रालय के सचिव दीपक खांडेकर ने कहा कि राज्यों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को बैठक में इस विषय पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर और सिक्किम को छोड़कर, सभी संबंधित राज्य बैठक में शामिल हुए। उन्होंने मामलों की समीक्षा की।’’ भाषा अनुराग दिलीप दिलीप

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों