ओडिशा में वन अधिकारियों ने शिकारी को गिरफ्तार किया, जंगली सुअर का मांस और खाल बरामद

By भाषा | Updated: January 4, 2021 11:50 IST2021-01-04T11:50:26+5:302021-01-04T11:50:26+5:30

Forest officials arrest hunter in Odisha, wild pork and skin recovered | ओडिशा में वन अधिकारियों ने शिकारी को गिरफ्तार किया, जंगली सुअर का मांस और खाल बरामद

ओडिशा में वन अधिकारियों ने शिकारी को गिरफ्तार किया, जंगली सुअर का मांस और खाल बरामद

केंद्रपाड़ा, चार जनवरी ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में एक गांव से वन विभाग के अधिकारियों ने जंगली सुअर का मांस और खाल बरामद की तथा एक शिकारी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शिकारी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कच्चा मांस, पशु की खाल और वन्यजीवों को पकड़ने के काम आने वाली नायलोन की जालियां मिली हैं।

उन्होंने बताया कि शिकारी द्वारा वन क्षेत्र में एक जंगली सुअर का शिकार करने की जानकारी मिलने के बाद वन्यजीव अधिकारियों ने उसे प्रहाराजपुर गांव से गिरफ्तार किया तथा उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Forest officials arrest hunter in Odisha, wild pork and skin recovered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे