लाइव न्यूज़ :

वन मंत्री को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पद से हटाने के अभियान में शामिल हो जाना चाहिए : दिग्विजय

By भाषा | Updated: September 19, 2021 00:27 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 18 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को मध्य प्रदेश के वन मंत्री एवं आदिवासी नेता विजय शाह को सलाह दी कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के चलते सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा यहां मालगोदाम स्थित आदिवासी शहीद स्थल पर नहीं जाने के विरोध में उन्हें अपनी पार्टी भाजपा से इस्तीफा दे देना चाहिए और शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद से हटाने के अभियान में शामिल हो जाना चाहिए।

मालूम हो कि शाह ने आजादी के अमृत महोत्सव पर देश और धर्म की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले जनजातीय नायक अमर शहीद राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह के 164वें बलिदान दिवस पर आज मालगोदाम चौक पहुँचकर यहाँ स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ये दोनों जनजातीय नायक गोंडवाना साम्राज्य के राज परिवार के थे। इन दोनों को अंग्रेजों ने 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में तोप के मुंह से बांधकर मृत्यु दे दी थी और आज उनका बलिदान दिवस था।

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर वह (विजय शाह) असम्मानित महसूस करते हैं तो उनके पास दो विकल्प हैं। पहला उन्हें भाजपा से इस्तीफा दे देना चाहिए और दूसरा मौजूदा मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) को हटाने के अभियान में शामिल हो जाना चाहिए।’’

अमित शाह के दौरे के चलते सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा विजय शाह को जबलपुर के मालगोदाम स्थित आदिवासी शहीद स्थल पर प्रवेश से इनकार किए जाने के बारे में पूछे गए सवाल का वह जवाब दे रहे थे।

इस बीच, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें पुलिस विजय शाह को बलिदान स्थल पर जाने से रोकते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि विजय शाह ने बाद में बाहर से ही इन दोनों अमर शहीदों को नमन किया। इसके अलावा, उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को भी नमन किया और वहां से नाराज होकर चले गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां