लाइव न्यूज़ :

वन भूमि अतिक्रमण मामला:दिवंगत सूफी संत की पत्नी की जमानत याचिका खारिज

By भाषा | Updated: December 3, 2020 18:01 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर(उप्र), तीन दिसंबर वन भूमि अतिक्रमण के मामले में एक स्थानीय अदालत ने दिवंगत सूफी संत खुशहाल मियां की पत्नी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

जिला न्यायाधीश राजीव शर्मा ने बुधवार को नाजिया की जमानत याचिका खारिज कर दी।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अवैध रूप से वन भूमि पर कब्जा करने को लेकर दिवंगत सूफी संत की चिल्लाहगाह से संबद्ध तीन लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

भोपा पुलिस थाने में 19 नवंबर को यह मामला नाजिया, उनके दामाद एवं एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक बिहारीगढ़ गांव स्थित यह धार्मिक परिसर एक संरक्षित वन क्षेत्र में बनाया गया था और इस निर्माण कार्य को वन विभाग ने अवैध करार दिया था।

परिसर में एक मस्जिद और सूफी संत की दरगाह के अलावा एक चिल्लाहगाह तथा सूफी संत के परिवार का आवास भी था।

अधिकारियों ने बताया कि यह भूमि पट्टे पर दी गई थी, जिसकी समय सीमा 2016 में खत्म हो गई। इसके बाद वन विभाग ने परिसर में रह रहे परिवार को एक नोटिस जारी कर उनसे यह स्थान खाली करने को कहा, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

प्रशासन ने पिछले महीने मस्जिद के आसपास के अवैध ढांचे और चिल्लाहगाह को ध्वस्त कर दिया।

मामले में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक चिल्लाहगाह से संबद्ध लोगों ने वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र