लाइव न्यूज़ :

वन रक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: November 23, 2020 10:49 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 23 नवंबर बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में कृषि विश्वविद्यालय से लगे जंगल में रविवार को एक वन रक्षक ने पेड़ पर फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने सोमवार को बताया "रविवार दोपहर कृषि विश्वविद्यालय परिसर से लगे जंगल में एक युवक का शव रस्सी के सहारे पेड़ की डाल पर फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। मृतक की पहचान मनोज कुमार यादव (25) वन रक्षक के रूप में हुई है।"

उन्होंने बताया कि मूल रूप से कमासिन कस्बे का रहने वाला मनोज यहां शहर में बिजलीखेड़ा मुहल्ले में अपनी बहन की ससुराल में रहकर नौकरी करता था।

एसएचओ ने वन रक्षक के भाई बुद्धराज यादव के हवाले से बताया कि अभी उसकी नौकरी को एक साल ही बीता होगा। नवरात्रि में एक वन दारोग़ा के दबाव में उसकी शादी एक लड़की से तय कर दी गयी थी, जबकि मनोज वहां शादी नहीं करना चाहता था।

बुद्धराज ने पुलिस को बताया कि आत्महत्या करने से पूर्व उसके भाई मनोज ने आत्मघाती कदम उठाने की सूचना फोन पर उसे दी थी। जब तक वह मोटरसाइकिल से बांदा आकर अपने बहनोई के साथ उसे ढूंढ पाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है और पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा