लाइव न्यूज़ :

वन विभाग ने रावली को हैदरपुर वेटलैंड में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा

By भाषा | Updated: July 1, 2021 11:58 IST

Open in App

बिजनौर, एक जुलाई उत्तर प्रदेश का वन विभाग बिजनौर और मुजफ्फरनगर की सीमा पर गंगा नदी पर बने बैराज के निकट स्थित प्रसिद्ध पक्षी विहार हैदरपुर वैटलैंड का रकबा बढाकर गंगा नदी के किनारे स्थित रावली क्षेत्र तक लाने की तैयारी कर रहा है। जिला वन अधिकारी डॉ एम सेम्मारन ने यह जानकारी दी।

सेम्मारन ने बताया कि गंगा नदी के रावली तक के क्षेत्र को हैदरपुर वैटलैंड में शामिल करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। वन विभाग के अनुसार गंगा के निकट स्थित यह प्रसिद्ध पक्षी विहार नौ सौ हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है तथा यहां बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पक्षियों की आमद होती है। अब तक यहां तीन सौ से ज्यादा प्रजाति के पक्षी देखे जा चुके हैं।

रावली बिजनौर जिले में गंगा के क्षेत्र में स्थित है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रावली में भी बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पक्षी विचरण करते हैं, इसलिए इसे हैदरपुर वैटलैंड मे शामिल करने की योजना बनाई गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है