लाइव न्यूज़ :

बिलासपुर में वन विभाग ने बचाया घायल बाघिन को, इलाज जारी

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:27 IST

Open in App

बिलासपुर, आठ जून छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग के दल ने एक घायल बाघिन की जान बचाई है। बाघिन का इलाज किया जा रहा है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाघिन की पीठ पर घाव का निशान है। बिलासपुर के करीब कानन पेंडारी चिड़ियाघर में उसका इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली जिससे इस बात की पुष्टि होती हो कि बाघिन को चोट शिकारियों ने पहुंचाई है।

टाइगर रिजर्व के उप निदेशक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि वन विभाग ने रिजर्व के छपरवा रेंज के सांभरधसान सर्किल में पिछले कुछ दिनों से एक बाघिन की गतिविधियों की जानकारी दी थी। सोमवार को वन कर्मियों ने बताया कि संभवतः बाघिन जख्मी है क्योंकि वह एक ही स्थान पर बैठी हुई है। बाघिन के घायल होने की सूचना मिलते ही अचानकमार टाइगर रिजर्व और राजधानी रायपुर के वन विभाग के अधिकारियों ने बाघिन को बचाने की कार्रवाई शुरू की।

शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद रायपुर से प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी, पी वी नरसिम्हा राव बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व से डॉक्टर संदीप अग्रवाल और वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे। मंगलवार की सुबह बाघिन को बेहोश कर पकड़ लिया गया। अधिकारी ने बताया कि बाघिन की उम्र लगभग 12 वर्ष है। उसका इलाज बिलासपुर के कानन पेंडारी चिड़ियाघर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाघिन की पीठ पर पुराना घाव है। आशंका है कि अन्य जानवर से लड़ाई के दौरान उसे यह चोट लगी है। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos