गिरिडीह, तीन मई झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के निमाटांड़ गांव में केला खाने के चक्कर में कुयें में गिरे हाथी के एक बच्चे को आज वन विभाग ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसमें से बाहर निकाल लिया जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग निकला।
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि गिरिडीह के वन विभाग के अधिकारियों खुदाई करने वाली तीन जे सी बी मशीनों के सहारे कुयें की दीवार को तोड़कर रास्ता बनाया, जिसके सहारे वह कुयें से निकल कर जंगल की ओर भाग निकला।
विभाग ने कुयें में हाथी के बच्चे के गिरने की सूचना पर उसके बचाव की कार्रवाई सुबह आठ बजे शुरू की और दोपहर एक बजे तक उसे सुरक्षित निकाल लिया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।