लाइव न्यूज़ :

रोहिणी में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला जानवरों के डीएनए की जांच करेगी

By भाषा | Updated: August 9, 2021 00:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में रोहिणी स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) अब अपने नए केंद्र में दो अत्याधुनिक मशीनों से जानवरों के डीएनए नमूनों की जांच कर सकेगी, जिससे वन्य जीवों से संबंधित अपराधों की जांच में मदद मिलेगी।

एफएसएल के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उन्होंने हाल में दो मशीन खरीदी हैं इनमें एक मशीन डीएनए निकालने वाला एक स्वचालित उपकरण और दूसरी मशीन माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए तकनीक पर आधारित एक रीयल-टाइम पीसीआर उपकरण है।

अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव फोरेंसिक आपराधिक जांच का एक अपेक्षाकृत नया क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि इस नई सुविधा का इस्तेमाल अपराध स्थलों से मिले सबूतों की जांच, उनकी पहचान एवं तुलना करने और उनका संदिग्धों एवं पीड़ितों से संबंध पता लगाने के लिए वैज्ञानिक प्रक्रियाएं करने में किया जाएगा।

एफएसएल की निदेशक दीपा वर्मा ने बताया कि केंद्र ने जानवरों के डीएनए के परीक्षण के लिए एक नई इकाई शुरू की है।

अधिकारियों ने कहा कि यह सुविधा वन्यजीव फोरेंसिक वैज्ञानिकों को अवैध शिकार और अन्य अपराधों के मामलों की जांच करने में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos