लाइव न्यूज़ :

विदेशी विवि कोवैक्सीन लगवाने को टीकाकरण नहीं मान रहे हैं: एबीवीपी

By भाषा | Updated: June 16, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को ज्ञापन देकर कहा कि विदेशी विश्वविद्यालय कोवैक्सीन टीका लगवाने वाले विद्यार्थियों के टीकाकरण को मान्यता नहीं दे रहे हैं।

छात्र संगठन ने मंत्री का ध्यान इस ओर भी दिलाया है कि विदेशी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले 18 साल से कम उम्र के विद्यार्थी टीकाकरण के दायरे में नहीं आते हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि अमेरिका और यूरोपीय देशों समेत कई मुल्क कोवैक्सीन लगवाने वाले भारतीय विद्यार्थियों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं कि उनका कोविड रोधी टीकाकरण नहीं हुआ है। उसके मुताबिक, इस वजह से भारतीय विद्यार्थियों को भारी असुविधा हो रही है और शैक्षणिक नुकसान भी हो रहा है।

इसके अलावा, उच्च माध्यमिक के कई विद्यार्थियों ने विदेशी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन किया है। एबीवीपी ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के जिन छात्रों ने अमेरिका या ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए एसएटी पास कर ली है, वे टीकाकरण नीति के तहत कवर नहीं हो रहे हैं जिस वजह से उन्हें शैक्षणिक नुकसान हो सकता है।

एबीवीपी की राष्ट्रीय सचिव सुश्री निधि त्रिपाठी ने कहा, “अनिश्चितता और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, एबीवीपी ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री से अनुरोध किया है कि वे विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्रों के सामने आने वाले मुद्दों को देखें और हल करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू