लाइव न्यूज़ :

विदेशी पर्यटक 15 अक्टूबर से चार्टर्ड विमान से भारत आ सकेंगे : गृह मंत्रालय

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर भारत ने चार्टर्ड विमान से आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 अक्टूबर से पर्यटन वीजा जारी करने का निर्णय किया है और नियमित विमान से आने वाले पर्यटकों को 15 नवंबर से पर्यटक वीजा जारी किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च 2020 से ही अंतरराष्ट्रीय वीजा एवं यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ था और महामारी की स्थिति में सुधार को देखते हुए इसमें ढील दी जा रही है।

गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि विभिन्न सूचनाओं पर गौर करने के बाद मंत्रालय ने चार्टर्ड विमान से भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 अक्टूबर 2021 से नया पर्यटक वीजा जारी करने का निर्णय किया है।

इसमें कहा गया कि चार्टर्ड विमान के अलावा अन्य विमानों से भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 नवंबर 2021 से पर्यटन वीजा जारी किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी किए गए कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं नियमों का विदेशी पर्यटकों, उन्हें भारत लाने वाले संवाहकों और अन्य संबंधित पक्षों को पालन करना होगा।

कोविड-19 महामारी के कारण पिछले वर्ष विदेशियों के लिए हर तरह के वीजा पर रोक लगा दी गई थी।

केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर कई अन्य तरह के प्रतिबंध भी लगा दिए थे ताकि कोविड-19 महामारी को फैलने से रोका जा सके।

कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए विदेशी नागरिकों को बाद में भारत में प्रवेश के लिए पर्यटन वीजा के अलावा अन्य वीजा की अनुमति दे दी गई।

बहरहाल, गृह मंत्रालय को विभिन्न राज्य सरकारों एवं संबंधित पक्षों से पर्यटन वीजा जारी करने का आग्रह प्राप्त हो रहा था ताकि विदेशी पर्यटक भारत आ सकें।

बयान में बताया गया कि गृह मंत्रालय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नागर विमानन मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय एवं विभिन्न राज्य सरकारों से संपर्क किया, जहां विदेशी पर्यटकों के आने की संभावना है और इस पर निर्णय किया।

भारतीय पर्यटन क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण संगठन एफएआईटीएच ने विदेशी पर्यटकों के लिए ई-वीजा बहाल करने पर सरकार को धन्यवाद दिया।

फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटालिटी (एफएआईटीएच) के अध्यक्ष नकुल आनंद ने कहा, ‘‘हम यहां वाले पर्यटकों के साथ एक सकारात्मक शुरुआत की आशा करते हैं और तीसरी लहर नहीं होने की स्थिति में आशा करते हैं कि सभी देश पर्यटन को बढ़ावा देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे