विदेशी पर्यटक 15 अक्टूबर से चार्टर्ड विमान से भारत आ सकेंगे : गृह मंत्रालय

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:22 IST2021-10-07T19:22:55+5:302021-10-07T19:22:55+5:30

Foreign tourists will be able to come to India by chartered aircraft from October 15: Home Ministry | विदेशी पर्यटक 15 अक्टूबर से चार्टर्ड विमान से भारत आ सकेंगे : गृह मंत्रालय

विदेशी पर्यटक 15 अक्टूबर से चार्टर्ड विमान से भारत आ सकेंगे : गृह मंत्रालय

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर भारत ने चार्टर्ड विमान से आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 अक्टूबर से पर्यटक वीजा जारी करने का निर्णय किया है और नियमित विमान से आने वाले पर्यटकों को 15 नवंबर से पर्यटक वीजा जारी किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च 2019 से ही अंतरराष्ट्रीय वीजा एवं यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ था और महामारी की स्थिति को देखते हुए इसमें ढील दी जा रही है।

गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि विभिन्न सूचनाओं पर गौर करने के बाद मंत्रालय ने चार्टर्ड विमान से भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 अक्टूबर 2021 से नया पर्यटक वीजा जारी करने का निर्णय किया है।

इसमें बताया गया कि चार्टर्ड विमान के अलावा अन्य विमानों से भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 नवंबर 2021 से पर्यटन वीजा जारी किया जाएगा।

बयान में कहा गया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी किए गए कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल एवं नियमों को विदेशी पर्यटकों, उन्हें भारत लाने वाले संवाहकों और अन्य संबंधित पक्षों को पालन करना होगा।

कोविड-19 महामारी के कारण पिछले वर्ष विदेशियों के लिए हर तरह के वीजा पर रोक लगा दी गई थी।

केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर कई अन्य तरह के प्रतिबंध भी लगा दिए थे ताकि कोविड-19 महामारी को फैलने से रोका जा सके।

कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए विदेशी नागरिकों को बाद में भारत में प्रवेश के लिए पर्यटन वीजा के अलावा अन्य वीजा की अनुमति दे दी गई।

बहरहाल, गृह मंत्रालय को विभिन्न राज्य सरकारों एवं संबंधित पक्षों से पर्यटन वीजा जारी करने का आग्रह प्राप्त हो रहा था ताकि विदेशी पर्यटक भारत आ सकें।

बयान में बताया गया कि गृह मंत्रालय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नागर विमानन मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय एवं विभिन्न राज्य सरकारों से संपर्क किया, जहां विदेशी पर्यटकों के आने की संभावना है और इस पर निर्णय किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Foreign tourists will be able to come to India by chartered aircraft from October 15: Home Ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे