लाइव न्यूज़ :

शराबबंदी के कारण विदेशी पर्यटक नहीं आते चंद्रपुर, मंत्री ने कहा- बीयर मुहैया कराएंगे, प्रतिबंध के फायदे और नुकसान का आकलन करूंगा

By भाषा | Updated: January 17, 2020 16:19 IST

एक अप्रैल 2015 में भाजपा सरकार ने चंद्रपुर में शराब पर प्रतिबंध लगा दिया था। वर्धा और गढ़चिरौली में शराब की बिक्री और सेवन पर पहले ही प्रतिबंध लगा था। जिले के अभिभावक मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद बृहस्पतिवार को चंद्रपुर की अपने पहले दौरे पर वाडेट्टीवार ने कहा कि सरकार विदर्भ क्षेत्र में स्थित पूरे जिले के विकास के लिए एक कार्य योजना तैयार करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन से लगभग 46 देशों को राजस्व प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए राज्य सरकार नई रणनीति बनाएगी।

महाराष्ट्र के मंत्री विजय वाडेट्टीवार ने संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार चंद्रपुर सहित तीन जिलों में शराब पर लगे प्रतिबंध के फायदे और नुकसान का पता लगाने के लिए एक अध्ययन कर सकती है।

एक अप्रैल 2015 में भाजपा सरकार ने चंद्रपुर में शराब पर प्रतिबंध लगा दिया था। वर्धा और गढ़चिरौली में शराब की बिक्री और सेवन पर पहले ही प्रतिबंध लगा था। जिले के अभिभावक मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद बृहस्पतिवार को चंद्रपुर की अपने पहले दौरे पर वाडेट्टीवार ने कहा कि सरकार विदर्भ क्षेत्र में स्थित पूरे जिले के विकास के लिए एक कार्य योजना तैयार करेगी।

चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी से विधायक ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन से लगभग 46 देशों को राजस्व प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए राज्य सरकार नई रणनीति बनाएगी और चंद्रपुर में आने वाले विदेशी पर्यटकों को बीयर मुहैया कराने पर भी विचार करेगी।

इस जिले में तादोबा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं लेकिन विदेशी पर्यटक चंद्रपुर नहीं आते क्योंकि यहां शराबबंदी है। उन्होंने कहा,‘‘वर्धा,गढ़चिरौली और चंद्रपुर में शराब पर लगे प्रतिबंध के फायदे और नुकसान का आकलन करना जरूरी है।’’ 

टॅग्स :मुंबईउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेकांग्रेसशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं