लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव श्रृंगला ने यूरोपीय संघ के अधिकारी के साथ फोन पर वार्ता की

By भाषा | Updated: November 16, 2021 23:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को यूरोपीय संघ (ईयू) के वरिष्ठ अधिकारी स्टेफनो सानिनो के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। चर्चा में दोनों पक्षों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं किया जाए।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि श्रृंगला और ईयू की यूरोपीय विदेश कार्रवाई सेवा (ईईएएस) के महासचिव सानिनो ने अफगानिस्तान में विकास और प्राथमिकताओं के लिए दोनों पक्षों के समान दृष्टिकोण पर चर्चा की।

बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान को आतंकवाद के अड्डे के रूप में इस्तेमाल होने से रोकने और वहां महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बहाल रखने पर जोर दिया।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘विदेश सचिव श्रृंगला और महासचिव सानिनो ने म्यांमा के घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने बेलारूस-पोलैंड सीमा पर मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की।’’ बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष स्थिति को शांत करने और शीघ्र समाधान पर पहुंचने की आवश्यकता पर सहमत हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे