लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव श्रृंगला ने अफगानिस्तान मामलों के यूरोपीय संघ के विशेष दूत से मुलाकात की

By भाषा | Updated: December 1, 2021 23:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को अफगानिस्तान के लिए यूरोपीय संघ के विशेष दूत टॉमस निकलासन से मुलाकात कर अफगान संकट पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों पक्ष अफगानिस्तान पर भारत और यूरोपीय संघ के बीच समन्वय को जारी रखने पर सहमत हुए।

बागची ने ट्वीट कर कहा, ''विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने आज अफगानिस्तान के लिए यूरोपीय संघ के विशेष दूत टॉमस निकलासन से मुलाकात की। अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर विचारों का आदान-प्रदान किया। अफगानिस्तान पर भारत और यूरोपीय संघ के बीच समन्वय को जारी रखने पर सहमत हुए।''

दोहा में कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी के नेतृत्व में तालिबान के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करने के बाद निकलासन भारत के दौरे पर आए हैं।

इसके अलावा, विदेश सचिव श्रृंगला ने व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की वरिष्ठ निदेशक सुमोना गुहा के साथ भी बातचीत की।

बागची ने ट्वीट किया, '' विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की वरिष्ठ निदेशक सुमोना गुहा के साथ भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय हित के मुद्दों पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता