लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की दो दिवसीय ब्रिटेन यात्रा शुक्रवार से

By भाषा | Updated: July 22, 2021 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की दो दिवसीय ब्रिटेन यात्रा शुक्रवार से शुरू होगी। इस दौरान वह ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ मई में जारी 10 वर्षीय रोपडमैप के क्रियान्वयन सहित द्विपक्षीय संबंधों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि श्रृंगला ब्रिटेन के अपने समकक्ष के साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन के बीच एक डिजिटल शिखर सम्मेलन में ‘रोडमैप 2030’ स्वीकार किया गया था, जो द्विपक्षीय संबंधों को एक समग्र रणनीतिक भागीदारी तक ले जाने पर केंद्रित है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यात्रा के दौरान, विदेश सचिव अपने समकक्ष से मुलाकात करेंगे और रोडमैप 2030 के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के साथ ही द्विपक्षीय संबंधों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।’’ ऐसा माना जाता है कि अफगानिस्तान में तेजी से बदल रही स्थिति पर भी श्रृंगला लंदन में बात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया