लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव ने अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत के साथ सार्थक बातचीत की

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत डेनियल बी स्मिथ के साथ बातचीत की। उनकी बातचीत में कोविड टीकों की आपूर्ति के साथ ही कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तरीकों पर विशेष जोर दिया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इस "उपयोगी बैठक" में क्षेत्रीय मुद्दों और संयुक्त राष्ट्र में सहयोग जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने आज अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत डैनियल बी स्मिथ के साथ भारत-अमेरिका संबंधों, क्षेत्रीय मुद्दों और संयुक्त राष्ट्र में सहयोग के बारे में एक उपयोगी बैठक की; कोविड-19 स्थिति, टीकों की आपूर्ति और महामारी से निपटने में सहयोग जैसे विषयो पर भी चर्चा की।"

इस बैठक से कुछ दिन पहले ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की थी और उन्हें भारत और कई अन्य देशों में कोविड टीके उपलब्ध कराने के लिए बाइडन प्रशासन की योजनाओं से अवगत कराया था।

पिछले हफ्ते, राष्ट्रपति अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की थी कि अमेरिका उपयोग नहीं किए गए कोविड टीकों के भंडार का 75 प्रतिशत हिस्सा संयुक्त राष्ट्र समर्थित ‘कोवैक्स’ पहल को आवंटित करेगा। इसके तहत 2.5 करोड़ खुराकों में पहली खेप के तौर पर करीब 1.9 करोड़ खुराकें अफ्रीका और दक्षिण व दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए आवंटित की जाएंगी।

अमेरिकी दूतावास के प्रभारी ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका भारत में जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड टीकों के संयुक्त उत्पादन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जैसे निर्माताओं को उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मदद के तरीकों पर विचार कर रहा है।

जब भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही थी, अमेरिका ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए छह विमानों से जीवन रक्षक उपकरण और दवाइयां भेजी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल