लाइव न्यूज़ :

शरीर में एक किलोग्राम कोकीन छुपा कर ला रही विदेशी यात्री हवाई अड्डे पर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 29, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को युगांडा से आई एक यात्री को गिरफ्तार किया जिसने गोलियों के रूप में एक किलोग्राम कोकीन निगल ली थी। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर कुछ दिन पहले युगांडा से आई यात्री के शरीर में बाहर से विचित्र प्रकार की हलचल देखकर सीमा शुल्क अधिकारियों को उस पर शक हुआ और उन्होंने निगरानी रखना शुरू कर दिया। ग्रीन चैनल से गुजर कर जैसे ही उक्त यात्री हवाई अड्डे के निकास द्वार पर पहुंची, सीमा शुल्क अधिकारियों ने अंततः उसे रोक लिया और पूछताछ में पता चला कि उसने मादक पदार्थ की 91 गोलियां निगल ली थीं।

गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए मंत्रालय ने कहा कि यात्री को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां एक्स रे में सामने आया कि उसकी आंतों में गोलियां भरी हैं। मंत्रालय ने कहा, “विशेषज्ञ चिकित्सकीय निगरानी में गोलियां शरीर से बाहर निकालने की प्रक्रिया की गई जिसमें 91 गोलियां बरामद हुई। पूरी प्रक्रिया कई दिन तक चली… इन 91 गोलियों से 992 ग्राम सफेद पाउडर मिला। जांच में पता चला कि वह कोकीन था।”

यात्री ने स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया था इसलिए उसे 29 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन