लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पुलिस थाने में तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों पर हमला, 53 अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

By उस्मान | Updated: October 2, 2021 07:03 IST

एक अफ्रीकी व्यक्ति की यहां के एक अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी

Open in App
ठळक मुद्देएक अफ्रीकी व्यक्ति की यहां के एक अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थीउसके मित्र शव ले जाने पर अड़ गए और पुलिस को बुलाना पड़ाथाने के बाहर भीड़ एकत्रित हो गई और अफ्रीकी लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया

नयी दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक पुलिस थाने के बाहर हंगामा करने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में 53 अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 26 सितंबर को हुई थी।

पुलिस के मुताबिक एक अफ्रीकी व्यक्ति की यहां के एक अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी जिसके बाद चिकित्सकों ने उसके मित्रों को इस बारे में पुलिस को सूचित करने को कहा था। लेकिन उसके मित्र शव ले जाने पर अड़ गए और पुलिस को बुलाना पड़ा।

इसके बाद मोहन गार्डन पुलिस थाने के बाहर भीड़ एकत्रित हो गई और अफ्रीकी लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि 20 से 25 अफ्रीकी नागरिक थाने में घुस गये और उन्होंने तोड़ फोड़ की, थाने के बाहर रखे वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया। जिसके बाद पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ी। इस घटना के संबंध में 53 अफ्रीकी नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  

 

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदीसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित