लाइव न्यूज़ :

नंदा देवी चोटी पर चढ़ाई कर रहे विदेशी पर्वतारोहियों का दल लापता, समूह में एक भारतीय भी शामिल

By भाषा | Updated: June 2, 2019 00:34 IST

इस टीम का नेतृत्व मशहूर ब्रिटिश पर्वतारोही मार्टिन मोरन कर रहे थे और इनके साथ के पर्वतारोहियों में ब्रिटेन के तीन, अमेरिका के दो और ऑस्ट्रेलिया के एक नागरिक शामिल थे, जबकि आठवां व्यक्ति भारतीय पर्वतारोहण संस्थान का अधिकारी था।

Open in App

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 7,434 मीटर ऊंची नंदा देवी की पूर्वी चोटी पर चढ़ाई कर रहा आठ विदेशी पर्वतारोहियों का एक दल अपने पर्वतीय मार्ग से लापता हो गया है। इस दल में सात विदेशी और एक भारतीय नागरिक हैं। इस टीम का नेतृत्व मशहूर ब्रिटिश पर्वतारोही मार्टिन मोरन कर रहे थे और इनके साथ के पर्वतारोहियों में ब्रिटेन के तीन, अमेरिका के दो और ऑस्ट्रेलिया के एक नागरिक शामिल थे, जबकि आठवां व्यक्ति भारतीय पर्वतारोहण संस्थान का अधिकारी था।

यह दल 13 मई को पिथौरागढ़ के निकट मुनस्यारी से निकला था। इन्हें चोटी पर चढ़ाई के बाद 25 मई को ही आधार शिविर वापस लौटना था। मोरन के अलावा ब्रिटेन के जॉन मैक्लॉरेन, रिचर्ड पायने, रूपर्ट हावेल हैं। अमेरिका के एंथनी सुडेकम और राचेल बिम्मेल, आस्ट्रेलिया के रूथ मैक्रेन और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के चेतन पांडे शामिल हैं। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी वीके जोगदांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों को शनिवार को बताया कि यह दल 25 मई से लापता है।

इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस के अलावा 14 सदस्यीय एक राहत और खोज दल मुनस्यारी से भेजा गया है। इस टीम में राज्य आपदा मोचन बल, चिकित्सक, राजस्व पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम देहरादून से हेलीकॉप्टर से हवाई निरीक्षण के लिए भी रवाना हुई है लेकिन मौसम खराब होने की वजह से राहत अभियान प्रभावित हुआ है। 

टॅग्स :इंडियाउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह